{"_id":"661966c562dae5979f023971","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-lying-at-the-railway-station-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त
Fri, 12 Apr 2024 10:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:22 PM IST
सार
सासनी रेलवे स्टेशन परिसर में 12 अप्रैल की सुबह यात्रियों की नजर वहां पड़े एक शव पर गई। शव देखकर मौके पर सनसनी फैल गई और यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर-मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक के सासनी रेलवे स्टेशन पर 12 अप्रैल की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
सासनी रेलवे स्टेशन परिसर में 12 अप्रैल की सुबह यात्रियों की नजर वहां पड़े एक शव पर गई। शव देखकर मौके पर सनसनी फैल गई और यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सासनी पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरविंद राठी का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन