{"_id":"6063663c8ebc3e591231460d","slug":"dead-body-found-hanging-from-tree-hasayan-news-ali259885394","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉल्ट स्टेशन पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉल्ट स्टेशन पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बस्तोई में एक 30 वर्षीय युवक का शव हॉल्ट स्टेशन के समीप पेड़ से लटका मिला। जीआरपी ने मृतक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान हरीश के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
इधर, पोस्टमार्टम होने के बाद हरीश के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंच गए। थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों को रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आश्वासन देते हुए शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए गांव भेज दिया।