फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Daughters to have to change the mindset

बेटियों के प्रति बदलनी होगी मानसिकता

Fri, 19 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। बिटिया बचाओ अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एपी मिश्र ने कहा कि जो लोग बेटियाें को दोयम दर्जे का समझ कर बेटियों के साथ भेदभाव करते हैं, ऐसे लोगों को अपनी दूषित मानसिकता को बदलना होगा। बेटियां भी बेटों से किसी मायने में कम नहीं हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी दो बेटियां हैं एक डॉक्टर व दूसरी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र ने कहा कि उनके अभियान को खूब समर्थन मिल रहा है पर बिना जनसहयोग के कोई भी सरकारी व गैर सरकारी अभियान पूर्णत: सफल नहीं हो सकता। लालाराम रावल ने कहा कि यह अभियान महिला उन्नयन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। छात्रा अनुष्का पचौरी, निधि कुलश्रेष्ठ, पायल शर्मा ने विचार व्यक्त किए। उत्कृष्ट संबोधन के लिए अनुष्का पचौरी को पुरस्कृत किया गया। कवि बाबा देवी सिंह निडर ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एपी मिश्र ने की। इस अवसर पर हिमांश गुप्ता अंशू, अमित भारद्वाज, लखन चटर्जी, शशिवाला शर्मा, रजनी वर्मा, अनुज चौहान, प्रदीप कुमार चौहान आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed