फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Darkai's team won the friendly match by six runs.

Hathras News: मैत्री मैच में छह रनों से जीती दरकई की टीम

Sat, 07 Feb 2026 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Darkai's team won the friendly match by six runs.
चंदपा क्षेत्र के गांव हसनपुर बारु स्थित खेल मैदान में दरकई और मीतई की टीमों के बीच 12 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। शुक्रवार को हुए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दरकई की टीम ने निर्धारित ओवरों में 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी मीतई की टीम 114 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

दरकई की ओर से प्रशांत ने शानदार 30 रन बनाए। उनके साथी बल्लेबाज रोहित ने 20, अभय ने 15 और नेया ने 8 रन का योगदान दिया। टीम ने 120 रन का स्कोर खड़ा किया। मीतई की टीम की ओर से विनीत ने तीन विकेट लिए, जबकि मुकुल और गोविंद ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीतई की टीम 11 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मीतई की ओर से रवि ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। विनीत ने 26 और मोहित ने 11 रन की पारी खेली। दरकई टीम की ओर से प्रशांत और मोंटा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि पंकज को एक सफलता मिली।
विज्ञापन

दरकई की टीम ने यह रोमांचक मुकाबला छह रन से जीत लिया। मैच के दौरान बारु, दरकई, ककोड़ी, कोका, तुरसेन, मीतई, चंदपा, हाथरस और झीगुरा सहित आसपास के गांवों के युवा मौजूद रहे। सभी ने खेल भावना के साथ मैत्री मैच में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed