फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dantaras market globally traded in crores

धनतेरस पर चमका बाजार करोड़ों का हुआ कारोबार

Wed, 18 Oct 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 18 Oct 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dantaras market globally traded in crores
पत्थर बाजार में बर्तन की दुकान पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शहर में धनतेरस पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से लेकर देर रात तक शहर के बाजारों में बर्तनों की खनक गूंजती रही। बर्तन व सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस पर्व पर धातु खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोने-चांदी से बने आभूषण भी खरीदे।
विज्ञापन


मंगलवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ा बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ में इजाफा होता रहा। शहर में सोने, चांदी, बर्तन की दुकानों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों व बाइक व कार एजेंसियां आकर्षक रोशनी से नहाई हुई थीं। शहर के हर बाजार में ग्राहकों का देर रात तक तांता लगा रहा। सर्वाधिक ग्राहकों की भीड़ पत्थर वाला बाजार, घंटाघर, सर्राफा बाजार, रामलीला ग्राउंड, बैनीगंज, कमला बाजार, मुरसान गेट, कमला बाजार, सासनी गेट पर देर रात तक दिखाई दी। धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए कोई अकेले आया तो कोई अपने परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए पहुंचा था। ग्राहकों की अच्छी भीड़ उमड़ने से दुकानदारों के भी चेहरे खिले हुए थे।  
विज्ञापन


कोई छोटा तो कोई ले गया बड़ा बर्तन 
धनतेरस पर बर्तन खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहक पहुंचे। हर कोई बाजार में खरीदारी करते हुए देखा गया। किसी ने छोटे तो किसी ने बड़े बर्तन खरीदे। बर्तनों की दुकानों पर सर्वाधिक बिक्री फैंसी बर्तनों की हुई। देर रात तक बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी होने से दुकानदार व कर्मचारियों को खाना खाने की भी फुर्सत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी बिकीं 
धनतेरस पर्व पर सुबह से ही शहर के काफी बाजारों में मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानें सज गई थीं। मूर्ति विक्रेताओं के यहां पर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ लगी रही। लक्ष्मी, गणेश, शिव, पार्वती, कृष्ण, मिट्टी का घर आदि भगवान के साथ-साथ अन्य मूर्तियों की भी खूब बिक्री हुई।  

सिक्के, डॉलर के साथ चांदी के बर्तन भी बिके 
सर्राफा मार्केट भी धनतेरस पर देर रात तक गुलजार रहा। हर सोने-चांदी की दुकान पर आभूषण खरीदने वाले लोग आभूषण पसंद करते रहे। हर किसी ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार आभूषण खरीदे। इस पर्व पर चांदी के सिक्के व डॉलरों की सर्वाधिक बिक्री हुई। चांदी के बर्तनों को भी काफी ग्राहकों ने खरीदा। इस बार सोने-चांदी के दामों में गिरावट होने के चलते ग्राहकों ने खूब आभूषण खरीदे।  

बाइक, कार, स्कूटी भी खरीदी गईं 
धनतेरस पर्व पर शहर में दुपहिया व चार पहिया वाहनों के शोरूम भी आकर्षक रूप से सजाए गए थे। लोगों ने अपनी मनपसंद बाइकों को पहले ही बुक कर रखा था। अधिकांश बुकिंग धनतेरस के दिन की थीं। हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, बजाज, हुंडई, महिंद्रा की बाइक व कारों को खरीदने के लिए ग्राहक काफी संख्या में पहुंचे। धनतेरस पर लगभग शहर में एजेंसियों से 800 से 900 बाइक, स्कूटी व कारों की बिक्री हुई।  


धनतेरस पर जिले का कारोबार एक नजर में
   लगभग 19 से 20 करोड़  का रहा हाथरस में कारोबार।
 1.50 करोड़ रुपये की पिछले साल के मुकाबले गिरावट। 
   4 करोड़ के लगभग का रहा सराफा कारोबार।        
 1500 से 1600 तक लगभग बाइक, स्कूटी, कार की हुई बिक्री।        
 लगभग 2.50 करोड़ का कारोबार होम एप्लाइंसेज के शोरूमों पर         
3 करोड़ का लगभग कारोबार रहा बर्तन और मेटल बाजार का।        
2.50 करोड़ के लगभग का रहा अन्य क्षेत्रों का कारोबार।        

बोले ग्राहक
- मुझे धनतेरस के दिन का बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि इस दिन के लिए स्कूटी बुकिंग कराई थी। आज स्कूटी खरीद ली। यह पल मेरे लिए यादगार है। - अंशिका अग्रवाल, ग्राहक  

हमने वॉशिंग मशीन खरीदी है। घर में वॉशिंग मशीन आने से अब कपड़े धोने में आसानी होगी। धनतेरस पर कुछ न कुछ तो खरीदना था।  
- रवेंद्र कुमार गुप्ता, ग्राहक 

- धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस पर सोने के सिक्के व चैन सहित अन्य चीजें खरीदी हैं। 
- कौशल किशोर शर्मा, ग्राहक  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed