{"_id":"678c0070532d6ba59301834c","slug":"cyclist-dies-due-to-collision-with-vehicle-hathras-news-c-56-1-sali1016-125778-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार में छाया मातम
Sun, 19 Jan 2025 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:56 AM IST
सार
पूरनसिंह रात को सिकंदराराऊ से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। बरेली-मथुरा हाइवे स्थित गांव सूआ मोहनपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हसायन क्षेत्र के गांव सूआ मोहनपुर के पास 17 जनवरी देर रात को अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव नगला गोविंद नौजरपुर निवासी 55 वर्षीय पूरनसिंह पुत्र देवीराम मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। 17 जनवरी की रात को वह सिकंदराराऊ से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाइवे स्थित गांव सूआ मोहनपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यक्ति की मौत से परिवार मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन