{"_id":"5d3f58178ebc3e6c9c26b716","slug":"cyber-crime-hathras-news-ali209651960","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन साड़ी ऑर्डर करने पर युवती हुई ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन साड़ी ऑर्डर करने पर युवती हुई ठगी का शिकार
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट के गांव लहरा निवासी युवती ऑन लाइन शॉपिंग करने में ठगी का शिकार हो गई। उसके बैंक अकाउंट से तीन बार में 17 हजार 895 रुपये पार हो गए। इस बात की शिकायत लेकर युवती अपने पिता के साथ थाने पहुंची।
लहरा निवासी अनुराग शर्मा की बेटी जुही शर्मा ने बताया कि उसने 12 जुलाई को एक साइड क्लब फैक्टरी से ऑनलाइन साड़ी ऑर्डर करके मंगाई। जिसके भुगतान के 17 जुलाई को कंपनी से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम राज बताते हुए झांसे में देकर जुही का मोबाइल फोन हैक कर लिया। जब उसके बैंक खाता संख्या 2103010023001 से तीन बार में 4990 रुपये, 10105 रुपये और 2800 रुपये कुल 17 हजार 895 रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए।
खाते से रुपये कटने का एसएमएस युवती के मोबाइल फोन पर आया तो उसके होश उड़ गए। उसने फोन करने वाले से उसके मोबाइल पर कॉल करके इस बात की जानकारी दी तो उसने कहा कि ये रुपये कुछ समय बाद अकाउंट में वापस हो जाएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इस बात से परेशान युवती अपने पिता के साथ कोतवाली हाथरस गेट पहुंची। एसएचओ संजीव शर्मा का कहना है कि एक ऑन लाइन ठगी का मामला आया है। जिसकी जांच कराई जा रही है।