फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   cultural programme on international womens day

महिला दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में हुए कार्यक्रम

Tue, 09 Mar 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
cultural programme on international womens day
एमजी पॉलिटेक्निक में आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित एडीएम व अन्य। - फोटो : HATHRAS
जिले में स्कूल-कॉलेजों सहित कई स्थानों पर महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम और नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। कई प्रतियोगिताओं का भी इस मौके पर आयोजन किया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस में महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय में असेंबली में महिला सशक्तीकरण और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चक्कु ने कहा कि यदि पूर्ण रूप से सामाजिक विकास करना है तो लिंग भेद समाप्त करके लड़कियों व लड़कों में मतभेद नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

लड़कियों को लड़कों की तरह सभी सुविधाएं प्रदान कर उनको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। महिलाओं में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान हैं। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। विभव नगर स्थित जीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में विश्व महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा द्वारा विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षिकाओं को मिष्ठान वितरण कर उनका सम्मान भी किया।
विज्ञापन

बीएलएस इंटरनेशल स्कूल, हाथरस में महिला दिवस के मौके पर बालिकाओं को शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एकेडमिक एडमिनिस्टेटर अनीता सक्सेना, हेड मिस्ट्रेस तरन्नुम चौधरी व प्राथमिक समन्वयिका शशी शर्मा को सम्मानित किया। सेठ फूलचंद बागला (पी.जी.) कॉलेज हाथरस में मिशन शक्ति के तहत महिला दिवस के अवसर पर एक महिला सशक्तीकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित द्वारा मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर नाटक, गायन, नृत्य, भाषण एवं कविता आदि के माध्यम से महिला सशक्तीकरण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने महिलाओं को सशक्त बनने एवं प्रत्येक परिस्थिति में अपना मनोबल न गिरने देने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. केएन. त्रिपाठी ने की। काफी छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ. यूपी. सिंह, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. विमलेश, डॉ. प्रीति वर्मा वाणिज्य, डॉ. पिंकी रानी, रेखारानी शर्मा, नीतू नागपाल, मंजू देवी, अरुण गुप्ता, राजीव अग्रवाल आदि थे। महिला दिवस पर नेहरू युवा मंडल खोडा विकास खंड सहपऊ के सौजन्य से कई प्रतियोगिताएं श्री रधुनाथ सिंह इंटर कॉलेज सलेमपुर में हुई।

जिसमें 15 से 29 वर्ष तक की युवतियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव कुमार कौशिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रश्मि प्रथम, कृष्णा द्वितीय व अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । एकल नृत्य प्रतियोगिता में शगुन वधौतिया प्रथम, खुशी द्वितीय व नगीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । निबंध में शीतल प्रथम, गौरी द्वितीय व गुंजन तीसरे स्थान पर रही।

कोतवाली सदर में महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी।

कोतवाली सदर में महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed