फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CSC I CARD

शासन स्तर से नई सीएससी आईडी बनने का कार्य शुरू

Fri, 10 Jul 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
CSC I CARD
प्रशांत भारती
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले में नए सीएससी आईडी के लिए आवेदन की प्रकिया को शुरू कर दिया है। अब वीएलई को सीएससी आईडी के आवेदन से पूर्व टेक का एग्जाम देना होगा। यहां जिले में उन स्थानों पर वीएलई बनाए जाएंगे। जिन ग्राम पंचायतों में वीएलई की आईडी इन एक्टिव हो गई हैं या फिर जो वीएलई ग्रामीण क्षेत्र की आईडी के बाद शहरी क्षेत्र में काम कर रहे हैं। यहां जिले में वर्तमान में करीब 50 नई सीएससी आईडी बनाई जाएंगी।
भारत सरकार द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के लिए नए आवदेशन शुरू कर दिए गए हैं। जिस ग्राम पंचायत वीएलई नहीं हैं, उन ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के आधार वीएलई की आईडी तैयार की जाएंगी। उक्त ग्राम पंचायत के रहने वाले ग्रामीण , जोकि 12 वीं पास आवेदक अपना आवेदन कर सकता है। इस आवदेक को शासन के निर्देशों के क्रम में टेक का एग्जाम देना होगा। इस एग्जाम को पास करने के बाद सीएससी आईडी के आवदेन कर सकेगा। उक्त आवेदक को कम्प्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। नई आईडी आवेदन के करीब 45 दिन के अंदर बन पाएगी।इस बार आवेदन में महिलाओं को आईडी बनाए जाने पर प्राथमिकता दी जाएगी। महिला आवेदक सीएससी के लिए आवेदन कर सकती हैं। जिले में वर्तमान में 50 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें कि कोई सीएससी की आईडी एक्टिव नहीं है। इन ग्राम पंचायतों में आईडी बनाई जाएंगी। वहीं कुछ ग्राम पंचायतों की आईडी शहरी क्षेत्र में संचालित हैं। इस कारण यह आईडी इन एक्टिव कर नई आईडी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

थर्ड जेंडर भी खोल सकेंगे सीएससी केंद्र
हाथरस। शासन की ओर से सीएससी शुरू करने के लिए अब थर्ड जेंडर भी आवेदन कर सकते हैं। थर्ड जेंडर को मुख्य धारा में जोडने के लिए सीएससी प्रयासरत है। जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि कोई भी थर्ड जेंडर सीएससी खोलना चाहता है, और वह पढा लिखा है तो सीधे जिला प्रबंधक से संपर्क कर सकता है। थर्ड जेंडर को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से नई सीएससी आईडी बनाए जाने के लिए आवेदन प्रकिया को शुरू कर दिया गया है। इस बार आवेदक को टेक का एग्जाम पास करना होगा। महिलाओं व थर्ड जेंडर को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रदीप सिंह, सीएससी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed