{"_id":"607733e28ebc3e8d3b47f761","slug":"crowds-thronged-in-the-weekly-market-neither-social-distancing-nor-mask-seen-sadabad-news-ali261109778","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बाजार में उमड़ी भीड़, न दो गज की दूरी दिखी न दिखा मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बाजार में उमड़ी भीड़, न दो गज की दूरी दिखी न दिखा मास्क
विज्ञापन
सादाबाद के साप्ताहिक बाजार में उमड़ी भीड़
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। बुधवार को सादाबाद नगर क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार में सुबह से शाम तक जमकर भीड़ उमड़ी। यहां न तो किसी ने दो गज की दूरी की परवाह की और न ही कोई मास्क लगाता हुआ दिखा। संबंधित अधिकारियों ने भी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की।
गौरतलब हो कि पूरे देश में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। हाथरस जिले में भी पिछले कई दिनों कोरोना संक्रमण के मरीज सामने आना शुरू हो गए हैं। अभी हाल ही में सादाबाद ग्रामीण क्षेत्र के एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है, लेकिन फिर भी लापरवाही बरती जा रही है। बुधवार को साप्ताहिक पटरी बाजार में सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ी।
एक एक स्टॉल पर बीस से तीस लोग खरीदारी करने में जुटे रहे। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। दो गज की दूरी का पालन न करने और मास्क न लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और दो गज की दूरी के नियम का पालन करने का आह्वान किया है।