{"_id":"64418d7159a02e4c03015744","slug":"crowd-started-increasing-in-buses-and-trains-due-to-eid-hathras-news-c-2-1-97875-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ईद को लेकर बसों व ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़, जाने लगे घरों की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ईद को लेकर बसों व ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़, जाने लगे घरों की ओर
Fri, 21 Apr 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:38 AM IST
सार
जुमा अलविदा को लेकर एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को ही तमाम लोग अपने घरों को आ गए। इससे बसों एवं ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
ट्रेनों में जबरदस्त भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईद को लेकर दिल्ली- कानपुर मार्ग पर रोडवेज बसों एवं ट्रेनों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोगों का अपने घरों को आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
जुमा अलविदा को लेकर एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को ही तमाम लोग अपने घरों को आ गए। इससे बसों एवं ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रोडवेज के आरएम सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि ईद को लेकर स्थानीय मार्गों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उनकी संख्या को देखते हुए हाथरस, आगरा, मथुरा, कासगंज, एटा आदि मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जा रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ी तो और भी बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन