फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crossing the railway tracks has decreased since the construction of the foot-over bridge.

Hathras News: फुटओवर ब्रिज बनने के बाद रेलवे ट्रैक पार करना हुआ कम

Fri, 26 Jun 2026 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Crossing the railway tracks has decreased since the construction of the foot-over bridge.
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर स्थित नया फुट ओवरब्रिज। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस जंक्शन पर आठ महीने पहले नया फुटओवर ब्रिज बनने के बाद से अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार करने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। ट्रैक पार करने के मामले रोकने में हाथरस जंक्शन प्रयागराज मंडल में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला स्टेशन बन गया है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा एक जनवरी से 21 जून तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मंडल में ट्रैक पार करने वाले 973 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अवधि में हाथरस जंक्शन पर केवल एक कार्रवाई की गई। यह आंकड़ा मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में सबसे कम है। पीआरओ प्रयागराज अमित कुमार सिंह का कहना है कि हाथरस जंक्शन पर उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
विज्ञापन

जानलेवा होता है रेलवे ट्रैक पार करना
रेलवे ट्रैक पार करना न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसीलिए रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे प्रशासन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे ट्रैक को पार करना, इस पर चलना या निर्धारित मार्गों के अलावा किसी अन्य रास्ते से प्लेटफॉर्म बदलना ट्रेसपासिंग कहलाता है। रेलवे अधिनियम के तहत यह दंडनीय अपराध है। इस पर जुर्माना की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल में कार्रवाई के आंकड़े
प्रयागराज जंक्शन में 124, कानपुर सेंट्रल में 107, चुनार में 99, प्रयागराज छिवकी में 70, फतेहपुर में 64, नैनी में 54, अलीगढ़ में 47,
फिरोजाबाद में 45, टूंडला में 42, खुर्जा में 28, इटावा में 24 और हाथरस जंक्शन में एक मुसाफिर पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed