फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crops destroyed by storm, rain and hailstorm

Hathras News: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलें चौपट, रालोद ने मांगा मुआवजा

Sat, 04 Apr 2026 06:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 04 Apr 2026 06:17 PM IST
सार

हाथरस में बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। रालोद ने मांग की है कि बेमौसम मौसम ने गेहूं समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में तत्काल सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि किसानों को जल्द राहत मिल सके।

विज्ञापन
Crops destroyed by storm, rain and hailstorm
बारिश व आंधी में भीगी गेहूं की फसल - फोटो : संवाद

विस्तार

तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने हाथरस जिले में किसानों की तैयार खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने जिलाधिकारी से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। 

विज्ञापन


4 अप्रैल को जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह सहित प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को बताया कि बेमौसम मौसम ने गेहूं समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में तत्काल सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि किसानों को जल्द राहत मिल सके। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। प्रशासन को चाहिए कि नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करे।
विज्ञापन


इस दौरान वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य पहलवान, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष महिपाल चौधरी, जिला महासचिव बंटी, विधानसभा अध्यक्ष राजेश चौधरी, सतीश प्रधान (नगला बाबू), भोला चौधरी, उदयभान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed