फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   criminal sold jewellary to jewellers.

शहर के एक नामचीन सुनार को बदमाशों ने बेचे थे जेवरात

Tue, 08 Oct 2019 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
criminal sold jewellary to jewellers.
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

लूट व चोरी की वारदातों में पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिरों ने शहर के एक नामचीन सुनार का भी नाम लिया है। इन बदमाशों का कहना है कि वह पिछले 10 साल से चोरी व लूट का माल खपा इस सुनार के यहां खपा रहे हैं। वहीं प्रगतिपुरम निवासी विमलेश भारद्वाज ने यह सवाल उठाया है कि पुलिस आखिर इस सुनार को क्यों नहीं पकड़ रही, जबकि बदमाश उसका नाम खुलकर ले रहे हैं।

पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने एक सुनार का खुलकर नाम लिया है। उनका कहना है कि शहर के इस नामचीन सुनार को वह पिछले 10 साल से इसी तरह से चोरी व लूटा गया माल बेच रहे हैं। इस सुनार की शहर के सराफा लोहट बाजार में दुकान है। वहीं प्रगतिपुरम निवासी विमल भारद्वाज का कहना है कि उनके यहां से बदमाशों ने करीब 8-10 लाख रुपये के गहने लूटे थे, लेकिन पुलिस ने केवल दो-तीन गहनों की बरामदगी दिखाई है। इससे वह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि बदमाश जब खुलकर इस सुनार का नाम ले रहे हैं तो पुलिस उसे क्यों नहीं पकड़ रही। इस सुनार को दिल का मरीज बताया जा रहा है, जबकि सुनार खुलेआम घूम रहा है। ऐसे में यदि सुनार पकड़ लिया जाए तो उससे और ज्यादा माल की बरामदगी हो सकती है। इधर, अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह सही है कि स्थानीय सुनार का नाम सामने आ गया है। पुलिस उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। इन बदमाशों का एक साथी इमरान अभी पकड़ा नहीं गया है। वह पकड़ा जाएगा तो और माल की भी बरामदगी होगी। पुलिस अपराध में लिप्त किसी व्यक्ति को नहीं बचा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed