फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man walking on the roof shot

छत पर टहल रहे युवक को गोली मारी

Fri, 13 May 2016 11:29 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। कांशीराम टाउनशिप में घर की छत पर टहल रहे युवक को दो अज्ञात हमलावराें ने गुरुवार देर रात गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल लाया गया, बाद में उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शुक्रवार तड़के सुबह ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि युवक का आपराधिक इतिहास है। वह लूट और पुलिस से मुठभेड़ के आरोप में जेल भी जा चुका है। 
विज्ञापन


युवक आमिर के मुताबिक वह हमलावराें को नहीं पहचान सका है। इस मामले में आमिर के परिजनों ने शुक्रवार शाम तक कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी थी। हादसे के बाद घायल को अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कराने के बाद पुलिस ने रात में ही कांशीराम टाउनशिप पहुंचकर इस मामले की पड़ताल की। सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक घटना देर रात की है। कांशीराम टाउनशिप में चौथी मंजिल पर बनी छत पर करीब 20 लोग सोए हुए थे। ऐसे में किसी के छत पर पहुंचकर गोली मारने की बात समझ से परे है। पुलिस को अभी तक की जांच पड़ताल के बाद लगता है कि आमिर के कमर में लगा तमंचा किसी तरह चल गया होगा या तमंचे को साफ करने के दौरान गोली चली होगी, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस आमिर के पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रही है, ताकि घटना का सही-सही पता चल सके। सदर कोतवाल ने बताया कि आमिर पर कई संगीन इल्जाम रहे हैं। वह हाथरस के अलावा आगरा में जगनेर में हुई लूट की एक बड़ी वारदात में भी आरोपी रहा है। 
विज्ञापन


चाय विक्रेता को गोली मारने का आरोपी दबोचा
हाथरस। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात चमन गली निवासी चाय विक्रेता विजय पुत्र प्रेमचंद्र को गोली मारने के दो आरोपियाें में से एक को दबोच लिया है। विजय का उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसके परिजनों ने दो लोगों पर गोली मारने का शक जताया था। हालांकि विजय के छोटे भाई की पत्नी का कहना है कि आरोपियों में से एक जो कि फरार है, घटना से कुछ देर पहले विजय के साथ ही मौजूद था। जिस कमरे में विजय रहता है, पुलिस को वहां ताश के पत्ते आदि मिले हैं। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि उन्हें इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों और चाय विक्रेता के बीच पुराने संबंध बताए जाते हैं। एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed