फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women 's car ahead of SP Letin

एसपी की गाड़ी के आगे लेटीं महिलाएं

Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women 's car ahead of SP Letin
घटना के बाद एसपी देर रात सिकंदराराऊ पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कस्बे में देर रात दो समुदायों के बीच हुए झगड़े के बाद जब एसपी डॉ. अजयपाल की अगुआई में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम ने देर रात नौरंगाबाद इलाके से एक युवक को पकड़ लिया। इस बीच इलाके की सैकड़ों महिलाओं ने अधिकारियों की गाड़ियां घेर लीं। इस दौरान मोहल्ले वालों की पुलिस अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई। और भी लोग वहां उनके साथ इकट्ठे हो गए। हालात इस कदर बिगड़े कि अधिकारियों के अमले को युवक को वहीं छोड़कर उल्टे पांव लौटना पड़ा और कोतवाली पहुंच गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिले के अन्य थानों की फोर्स और पीएसी को भी सिकंदराराऊ बुलवा लिया गया। 
विज्ञापन


एसपी अजयपाल, एएसपी राममूरत यादव, एसडीएम एनपी पांडेय और सीओ डीके बालियान ने कोतवाली सिकंदराराऊ में डेरा जमा दिया। अधिकारी देर रात फोर्स के साथ बलवे के आरोपियों की गिरफ्तारी की रणनीति बना रहे थे। हुरमतगंज और नौरंगाबाद इलाकों में तनाव व्याप्त था। बताते हैं कि कंप्यूटर सेंटर पर हुई मारपीट और पथराव की घटना के बाद एसपी देर रात सिकंदराराऊ पहुंचे। उनके नेतृत्व में कोतवाली सिकंदराराऊ, हसायन की पुलिस फोर्स बलवे के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नौरंगाबाद पहुंची। यहां पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद इलाके के लोग भड़क उठे। 
विज्ञापन

----
इस तरह पुलिस की कार्रवाई में अड़ंगा डालना पूरी तरह गैर कानूनी है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने हंगामा खड़ा किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अजयपाल शर्मा, एसपी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed