फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman throws innocent in court premises, commotion

महिला ने कोर्ट परिसर में मासूम को फेंका, हंगामा

Thu, 01 Feb 2018 11:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 01 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
 Woman throws innocent in court premises, commotion
court
एक महिला ने गुरुवार को अपने चार महीने के मासूम बेटे को जमीन पर पटक दिया। यह देख वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। इसके बाद महिला को सदर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, यहां भी महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने यहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से मारपीट भी की। महिला पर काबू पाने में महिला पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। हालांकि बाद में महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


महिला सहपऊ क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों के मुताबिक महिला मानसिक रोगी थी। उसे यह भ्रम हो गया है कि उसके 60 हजार रुपये किसी ने निकाल लिए हैं। इसी की शिकायत करने वह कोर्ट पहुंच गई थी और वहां हंगामा कर रही थी। इसी हंगामे के दौरान उसने बच्चे को जमीन पर पटक दिया। यह अच्छा रहा कि बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई और वहां मौजूद वकीलों ने महिला सिपाहियों की मदद से महिला को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन



यहां भी वह दो स्वास्थ्यकर्मियों से हाथापाई पर उतर आई। हालांकि दोनों कर्मचारियों ने पुलिस से महिला की कोई शिकायत नहीं की है। कोतवाल जसपला सिंह पंवार ने भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। वहीं सहपऊ एसओ अवधेश कुमार को भी इस मामले की जानकारी नहीं है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों के मुताबिक महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed