फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman insolence , just pelting protests

महिला से बदतमीजी, विरोध पर बस में पथराव

Wed, 08 Jun 2016 11:48 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। बुधवार की दोपहर में रोडवेज बस में महिला के साथ बदतमीजी का विरोध करने युवक हमलावर हो गए और फोन कर साथियों को बुला लिया। इसके बाद युवकों ने साथियों के साथ पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए और महिला के पति के साथ मारपीट की। इससे सवारियों में चीखपुकार मच गई। वहीं, कई सवारियां घायल हो गईं। 
विज्ञापन


एटा से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में एटा से कुछ युवक सवार हो गए। इसी बस में छिबरामऊ निवासी गौरव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली जा रहा था। आरोप है कि पहले तो युवकों ने महिला के साथ बदतमीजी की। वहीं, इसका विरोध करने पर गौरव के साथ मारपीट कर दी। इसका बस कंडक्टर तथा अन्य सवारियों ने विरोध किया तो युवकों ने सिकंदराराऊ फोन करके अपने कुछ साथियों को पंत चौराहे पर बुला लिया। पंत चौराहे से चढे़ युवकों ने बस में पुन: मारपीट की। अलीगढ़ रोड पर बस जैसे ही केजीएन डिग्री कॉलेज के पास पहुंची तो बाइक पर सवार कुछ अन्य युवक और आ गये तथा उन्होंने बस को रोककर उस पर पत्थर बरसा दिये। इस दौरान एटा तथा पंत चौराहे से चढ़े युवक उतर गये। पथराव होते ही बस में चीख पुकार मच गई। पथराव से बस के शीशे टूट गए तथा कई सवारियां घायल हो गईं। बस को चालक ने कोतवाली पर लाकर खड़ा कर दिया। सूचना पर पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक युवक भाग चुके थे। सवारी गौरव तथा बस चालक ब्रह्मानंद ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल राजेश्वर त्यागी ने बताया कि उत्पात मचाने वालों में दो का पता लग गया है, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed