{"_id":"56e9a4dd4f1c1bec728b46bb","slug":"wine-smuggling-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, एक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, एक दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
श्ाराब तस्करी
- फोटो : फाइल फाेटाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आबकारी अधिकारी एसपी सिंह के निर्देशन में क्षेत्र के ग्राम विजाहरी में कैलोरा रोड़ स्थित एक दुग्ध डेयरी पर छापा मार कर शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक आरोपी को दबोच कर उसकी निशानदेही पर शराब के 90 पौआ बगैर रैपर, 180 नकली रैपर व 43 नकली होलोग्राम, 25 हजार शराब की बोतलों के ढक्कन बरामद किए हैं, जबकि कारोबार का मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
आबकारी अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि सासनी में कैलोरा रोड़ पर ग्राम विजाहरी में शराब का अवैध कारोबार जोरों पर फल फूल रहा है। बाहर से शराब लाकर नई मार्का के पौआ बोतल तैयार कर सप्लाई किए जाते हैं। इन पर नकली होलोग्राम लगा कर बोतल पौआ तैयार किए जाते हैं।
प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग के इंसपेक्टर केपी सिंह व कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अवधेश कुमार व आरक्षी पंकज की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मार कर मौके से आरोपी विष्णु कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी बरसै को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुख्य आरोपी भाग गया। पकडे़ गए आरोपी की निशानदेही पर शराब के अवैध कारोबार का सामान बरामद हुआ है। इसे सील कर दिया है।