फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Well broken blind faith , innocent child by train chopped

कुएं पर टूटी अंधी आस्था, ट्रेन से मासूम बच्चा कटा

Fri, 01 Apr 2016 11:44 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Well broken blind faith , innocent child by train chopped
कुएं पर उमड़ी भीड़ कुएं के पानी से नहाते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। इसे आस्था कहें कि अंधविश्वास कि 30 साल से सूखे पड़े कुएं में पानी आया तो उस पानी से स्नान के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है।  ग्रामीणों का मानना है कि कुएं से पानी से स्नान से उनकी बीमारियां ठीक हो रही हैं। शुक्रवार को भीड़ की अफरातफरी में एक मासूम बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी कटकर मौत हो गई। वहीं कुएं से निकल रहे पानी को लेकर इंजीनियरों का कहना है कि भूगर्भ जल के पास गंधक का कोई ऐसा स्रोत हो सकता है, जोकि इस पानी से टकरा रहा है। आम तौर पर गंधकयुक्त पानी को बीमारियों के लिए फायदेमंद कहा जाता है। कुएं में एकाएक पानी का स्तर बढ़ना भी कोई चमत्कार नहीं है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुएं के पानी से बीमारियां ठीक होने की अफवाह सुनकर गांव में पिछले 12 दिन से हजारों की भीड़ उमड़ रही है। जैसे-जैसे खबर फैल रही है, यहां आस्था का अंधा सैलाब भी उमड़ता जा रहा है। हर किसी में कुएं के पानी से नहाने की होड़ लगी है। लगातार बढ़ती भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है। कुएं के पानी से बीमारी दूर होने का दावा करने वाले बाल्टियों और पाइपों से वहां आने वाली भीड़ पर पानी की बौछार कर रहे हैं। इस बौछार में सराबोर होने के लिए हर कोई उतावला दिख रहा है। आसपास के गांव ही नहीं, बल्कि शहरों से भी हजारों की भीड़ इस गांव में जुट रही है। पुलिस-प्रशासन भी चमत्कार की इस अफवाह से पूरी तरह अंजान है। न तो पुलिस और न हीं प्रशासन के किसी अधिकारी ने गांव जाकर इस अफवाह की सच्चाई जानने की कोशिश की है। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को इस गांव का दौरा किया और अफवाह की हकीकत जानने की कोशिश की। कुएं के पानी से लोगों को नहलाकर उनके रोग दूर करने का दावा करने वालों का कहना है कि उनके गांव के कुछ बुजुर्गाें को स्वांस और पैरों का दर्द था, जो अब पूरी तरह से ठीक है। सिकंदरपुर में कुएं पर नहाने र्गइं महिलाओं के साथ गया एक पांच वर्षीय बच्चा अप ट्रेक पर आई एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसका शरीर के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। हादसे से मौके पर कोहराम मच गया। बच्चे के परिजन भी वहां आ गए। काफी देर तक वहां करुण-क्रंदन मचा रहा। पुलिस ने इस बच्चे की पहचान पांच वर्षीय शिवम पुत्र रतिराम निवासी नयाबांस की के रूप में की है। यह बच्चा अपनी मां और दादी के साथ सिकंदरपुर के कुएं पर नहाने गया था। इस दौरान गांव से पहले ही उत्तर-मध्य रेलवे के ट्रैक पर अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed