{"_id":"57d99a164f1c1b1423d47aaf","slug":"wedding-rupees-cheated-bluffing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे ठगे दो लाख रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा दे ठगे दो लाख रुपये
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
ase
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर कुछ लोगों ने एक दूध विक्रेता से दो लाख रुपये ठग लिए। दूध विक्रेता ने अपनी बेटी की गोद भराई के बाद दहेज में यह रकम दी थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जगदीश प्रसाद पुत्र बोलाराम निवासी बलराम कॉलोनी, जलेसर रोड दूध बेचने का काम करते हैं। कोर्ट को शिकायत करते हुए इन्होंने कहा है कि बेटी बीना की शादी के लिए सादाबाद की कूपा गली की सुनीता ने उसी गली के बॉबी के बेटे रिंकू का रिश्ता बताया था। जगदीश प्रसाद सुनीता को लेकर बॉबी के घर गए। वहां बॉबी ने बताया कि रिंकू उनका बड़ा बेटा है और बैंक में जनरेटर ऑपरेटर है।
जगदीश के मुताबिक बॉबी ने उनसे दहेज के लिए दो लाख रुपये नकद मांगे और दावत व दहेज का सामान, जेवर, कपड़े आदि के लिए अलग से खर्चा करने को कहा। 13 दिसंबर 2015 को बॉबी अपने परिवार के साथ जगदीश प्रसाद के घर आया। बीना की गोद भराई की रस्म पूरी की। 17 फरवरी 2016 को शादी होना तय किया गया। इसके एक दिन बाद ही बॉबी ने जगदीश प्रसाद से दो लाख रुपये मांग लिए। 20 दिसंबर 2015 को बैंक से दो लाख रुपये निकालकर बॉबी के पुत्र रोहित के खाते में ट्रांसफर करा दिए गए।
विज्ञापन
इसके बाद बॉबी ने जनवरी 2016 में दो लाख रुपये और नकद मांगे। इस पर जगदीश प्रसाद बॉबी के घर गए और अतिरिक्त दो लाख रुपये देने का कारण पूछा और असमर्थता भी जताई। इस पर बॉबी ने कहा कि शादी नहीं होगी। जगदीश प्रसाद ने जब विरोध जताया तो आरोपी मारने-पीटने को आमादा हो गए। मोहल्ले में पूछताछ करने पर पता चला कि रिकूं व रिंकी देवी बॉबी के सगे बेटे व बेटी नहीं है। जगदीश प्रसाद से रुपये ठगने के लिए यह ड्रामा रचा गया था। इसके बाद उसने दो लाख रुपये लौटाने से मना कर दिया।
सादाबाद पुलिस ने घटनास्थल हाथरस में बताकर मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद कोर्ट की शरण ली गई। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बॉबी पुत्र पूरन सिंह, गुड्डा देवी पत्नी बॉबी, रिंकू, रोहित पुत्र बॉबी, रिंकी देवी, सुनीता पुत्री लक्ष्मनप्रसाद व चार-पांच अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।