फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Was the murder of the teenager Shitu !

शीटू ने ही की थी किशोरी की हत्या!

Sun, 14 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव में सात फरवरी की रात दलित किशोरी की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी उसके पड़ोसी युवक अमित उर्फ शीटू पुत्र सत्यवीर को चंदपा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक शीटू और लड़की के बीच डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे। शीटू नहीं चाहता था कि लड़की की शादी उसके परिजन कहीं और करें। उसने वारदात की रात को लड़की को घर के बाहर बुलाया और छुरे से गला रेत दिया। पुलिस ने आलू के खेत की मेड़ से छुरा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के इस खुलासे को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। शीटू के पकड़ में आने के बाद पुलिस ने दो दिन तक उससे पूछताछ की और चुपचाप उसे जेल भेज दिया। मीडिया से आरोपी को दूर रखा गया, जिससे आरोपी का पक्ष पता नहीं चला। पुलिस हत्या के पीछे जो कारण बता रही है, वह गले नहीं उतर रहा। लड़की का रिश्ता कहीं भी तय नहीं हुआ था। ऐसे में उसकी कहीं और शादी करने और इसे लेकर हत्या करने का सवाल खड़ा होता हुआ नहीं दिख रहा है। किशोरी के पिता ने शीटू के हत्या करने की आशंका जाहिर की थी, क्योंकि लड़की और शीटू के बीच प्रेम संबंधों का उन्हें पता था। पुलिस ने शीटू को गिरफ्तार कर इसे साबित कर दिया है।  

---------

शीटू ने हत्या करने की बात कबूल की है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है। 

--एके सिंह, थानाध्यक्ष, चंदपा कोतवाली---

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed