{"_id":"5a6237b54f1c1b81268b54b6","slug":"vulgar-photo-uploaded-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फोटो फेसबुक पर किए पोस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील फोटो फेसबुक पर किए पोस्ट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
fake facebook account
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता की शिकायत पर उसके कस्बे के कुछ युवकों के विरुद्ध हाल ही में थाने पर छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें से एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब आरोपी फैसले के लिए पीड़िता पर दबाव बना रहे हैं। शुक्रवार को एसपी से मिलकर पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई।
पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने कंप्यूटर से उसके अश्लील फोटो तैयार कर लिए हैं और अब वह इन फोटो को फेसबुक और वाट्सएप पर पोस्टकर उसे बदनाम कर रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि कुछ फोटो में आरोपियों ने पीड़िता के साथ खुद को जोड़ रखा है। इसके अलावा आरोपी उस पर फैसला नहीं करने पर तेजाब डालने की धमकी भी दे रहे हैं।
आरोपी हर रोज फैसले के लिए दबंग लोगों को घर भेज रहे हैं। वह फैसला नहीं करने पर शहर में अश्लील फोटो वाले पोस्टर और बैनर लगाने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों का कहना है कि उनके संबंध जेहादियों से हैं। एसपी घुले सुशील ने पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस को उचित कार्रवाई के लिए कहा है।