फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   villager's sagging slander in land dispute

जमीन के विवाद में ग्रामीण की गला रेतकर हत्या

Wed, 20 Jun 2018 12:08 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला ,हसायन, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला ,हसायन, हाथरस। Updated Wed, 20 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
villager's sagging slander in land dispute
कमलेश का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
 क्षेत्र के गांव अंडोली के माजरा नगला बुर्ज में सोमवार-मंगलवार की रात्रि को जमीन विवाद के चलते एक ग्रामीण की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप दूसरे जिले के लोगों पर लगा है। कोतवाली हसायन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ   मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


कमलेश कुमार कश्यप (49 वर्ष) पुत्र गोकुल सिंह निवासी नगला बुर्ज अंडौली कस्बा के चूड़ी कारखानों में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार-मंगलवार की रात्रि को कमलेश अपने घर के बाहर छप्पर में सो रहे थे। तभी कुछ लोगों ने धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। बताते हैं कि कमलेश के माता-पिता के नाम पर अंडौली के पूर्व प्रधान ने ग्राम पंचायत की जमीन में से कृषि भूमि का आवंटन किया था।
विज्ञापन


इसे लेकर ही कमलेश का गांव में रहने वाले एटा जनपद के कुछ रिश्तेदारों से विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व इसी विवादित जमीन पर लगे हुए केले के पेड़ से कुछ केले तोड़कर अपनी पुत्रियों को दिए। इसे लेकर उक्त लोगों से विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते उक्त लोगों ने कमलेश कुमार को गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में कमलेश चीख-पुकार मचाता हुआ घर के अंदर की तरफ  भागा। जब तक कमलेश के परिजन कुछ समझ पाते, तब तक कमलेश ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान और उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह, एसपी व एएसपी को भी घटना की जानकारी दी। जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र ओमवीर सिंह ने गांव के ही रामेश्वर सिंह, सुशील, सतीश, महेंद्र, वीरपाल निवासी कुरामई कोतवाली मिरहची जनपद एटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed