फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two sons Killed his father for the land in Hathras

जमीन के लिए बेटों ने ही की थी पिता की हत्या

Tue, 13 Feb 2018 11:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो। Updated Tue, 13 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two sons Killed his father for the land in Hathras
पिता की हत्या के आरोप में पकड़ा गया अंशुल। - फोटो : amar ujala
एटा जनपद के शहर जलेसर निवासी भीकम सिंह (55) की हत्या उन्हीं के दो बेटों अंशुल और रिंकू ने जमीन के लिए की थी। आरोपियों ने उनका शव हाथरस के सहपऊ क्षेत्र में नाले के पास फेंक दिया था। पिता के साथ बड़े भाई जितेंद्र की नजदीकी दोनों बेटों को रास नहीं आ रही थी। उन्हें शक था कि पिता अपनी 12 बीघा जमीन जितेंद्र के नाम कर देगा।  पुलिस के मुताबिक पिता का रोज-रोज शराब पीकर दोनों आरोपी बेटों के साथ गालीगलौज करना भी हत्या के पीछे बड़ी वजह थी। सहपऊ पुलिस ने अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि रिंकू फरार है।
विज्ञापन


एसपी घुले सुशील ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 16 जनवरी को सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में गांव मढ़ाका के पास भीकम सिंह का शव मिला था। मूल रूप से एटा जनपद के सकरौली थाना क्षेत्र के गांव बबूलगढ़ी निवासी भीकम सिंह जलेसर में प्रेम नगर की गली नंबर तीन रह रहा था। 15 जनवरी की शाम को वह घर से वे हाथरस बस अड्डा जाने की बात कहकर गए थे। अगले दिन सुबह भीकम सिंह का शव मिलने के बाद तीनों बेटों ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया था। पुलिस के समझाने पर 18 जनवरी को बड़े बेटे जितेंद्र ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 15 जनवरी को हत्या से पहले भीकम सिंह ने शराब पीकर दोनों आरोपी बेटों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
भीकम की पत्नी ससुराल गई थीं। बड़ा भाई जितेंद्र घर में नहीं था। आरोपियों ने गुस्से में आकर भीकम सिंह से मारपीट कर दी। इस पर भीकम सिंह ने उन्हें जेल भिजवाने की बात कही। इसी दौरान दोनों ने भीकम की हत्या की योजना बना ली। भाई अंशुल ने पिता के हाथ पकड़ लिए और दूसरे बेटे रिंकू ने चाकू से उनका गला रेत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी घर के पास खड़ी बोलेरो में शव को डालकर मढ़ाका पहुंचे और शव को गंदे नाल में डालकर भाग निकले। बोलेरो खुद रिंकू चलाकर ले गया। यह बोलेरो भीकम सिंह के साले की थी जो जो आरोपियों के घर के पास ही खड़ी रहती थी। पुलिस ने आरोपी अंशुल की निशानदेही पर बोलेरो कार को बरामद कर लिया है। खुलासा करने वाली टीम में एसओ अवधेश कुमार, एसआई अनिल कुमार, शशीराणा, आलोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed