फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two people died in mortuary in hathras

करंट से दो लोगों की मौत

Mon, 07 Aug 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)। Updated Mon, 07 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two people died in mortuary in hathras
माौत - फोटो : Amar Ujala
बारिश होते ही करंट से मौत की घटनाएं बढ़ गई हैं। सादाबाद क्षेत्र के गांव कंजौली और गढ़ी इच्छा भुर्रका में करंट से दो लोगों की मौत हो गई। रक्षाबंधन पर्व पर हुई दुर्घटनाओं से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। 
विज्ञापन


गांव कंजौली में सुंदर सिंह (60 वर्ष) घर के कमरे में लगे बोर्ड में कूलर का तार लगा रहे थे। तार में करंट आ गया और सुंदर सिंह चिपक गए। उनकी चीख सुनकर बेटा देवेंद्र वहां पहुंचा। उसने बिना कुछ सोचे समझे पिता को पकड़कर खींचने की कोशिश की। इससे वह भी करंट की चपेट में आ गया। गनीमत रही थोड़ी देर बाद ही करंट के झटके से वह दूर जाकर गिरा। इससे उसका पैर झुलस गया। वह अपने पिता को नहीं बचा सका। सुंदर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर नायाब तहसीलदार संजय सिंह व चौकी गोविंदपुर पुलिस ने मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन


वहीं गांव गढी इच्छा भुर्रका में रनवीर (26) पुत्र सुंदर सिंह की भी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताते हैं कि रनवीर घर की लाइन बंद होने पर लट्ठे से आ रही केबिल को देख रहा था तभी 11 हजार वोल्ट की लाइन से वह छू गया और बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed