{"_id":"5b181e3f4f1c1b6a4d8b51e6","slug":"two-brothers-one-killed-in-truck-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आए दो भाई, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आए दो भाई, एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ जीटी रोड से गांव कोंडरा जहांगीरपुर को एक बाइक पर सवार होकर जा रहे दो सगे भाई ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में बड़े भाई की मौत हो गई और छोटा घायल हो गया। चालक दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की देर शाम पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। घायल को सीएचसी सिकंदराराऊ पर उपचार दिलाया गया है।
कोतवाली सिकंदराराऊ के निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि गांव कोंडरा जहांगीरपुर निवासी 37 वर्षीय रविंद्र कुमार अपने छोटे भाई पप्पू के साथ बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ से देर शाम अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अलीगढ़ जीटी रोड से गांव कोंडरा जहांगीरपुर जाने वाले मार्ग पर खरजा नहर पुल पर एक ट्रक खड़ा था। जब इन दोनों भाईयों ने बाइक को इस ट्रक के पीछे से निकलने के प्रयास किए तभी ट्रक ड्राइवर ने बिना पीछे देखे ही ट्रक बैक कर दिया।
रविंद्र ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। जबकि उसका छोटा भाई पप्पू छिटक कर दूर जा गिरा। जिससे ट्रक का परिया उतर जाने के कारण रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पप्पू ने इस घटना के बारे में गांव में परिजनों को जानकारी दी। इसके साथ ही अपने भाई को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के प्रयास किए। लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिला। सीएचसी सिकंदराराऊ लाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की तहरीर आने के बाद ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
-------