टूंडला में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। टूंडला-एटा रोड पर एक सड़क हादसे में शुक्रवार को मुरसान थाना क्षेत्र के गांव लुहेटा खुर्द के रहने वाले दो भाइयों की जान चली गई। दोनों भाई ससुराल से मिली जमीन पर लोन कराने गए थे और लौट रहे थे। शनिवार को जैसे ही दोनों के शव गांव पहुंचे, कोहराम मच गया।
राजेंद्र (35) और अनिल (25) पुत्रगण रघुवीर अपनी बाइक से पचोखरा, टूंडला में ससुराल से मिली जमीन पर बैंक लोन कराने गए थे। शुक्रवार को बैंक से लौटते समय टूंडला-एटा रोड पर कोटकी के पास सामने से आ रहे टैंकर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। मौके पर ही दोनों भाइयों की मृत्यु हो गयी। सूचना मिलते ही मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय गांव लुहेटा खुर्द पहुंचे। शनिवार को दोनों भाइयों के शव आने से गांव में कोहराम मच गया। रामेश्वर उपाध्याय दोनों भाइयों के दाह संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और मृतक राजेंद्र के बेटे भूपेंद्र, गिरेंद्र, महेश और बेटी चंपा, गौरी की शिक्षा के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने सरकार से दोनों मृतक भाइयों की पत्नियों को 5-5 लाख रुपये, किसान बीमा व 30 हजार रुपये पारिवारिक लाभ योजना दिलवाने का भरोसा भी दिलाया।