फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   tubewell owner logde FIR against JE in Sasni

सासनी में नलकूप मालिक ने जेई के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 12 Jun 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/सासनी।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/सासनी। Updated Mon, 12 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
tubewell owner logde FIR against JE in Sasni
नलकूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भोपतपुर फीडर के एक उपभोक्ता के कनेक्शन को लेकर जेई उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर आमादा है, जबकि उपभोक्ता ने जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर थाने में दी है। माजरा क्या है यह तो विभाग ही जाने। आखिर मामले में कहीं तो झोल है। मामला कहीं कनेक्शन घोटाले से जुड़ा तो नहीं हैं। माजरा कुछ भी हो यह बात तो सही है कि उपभोक्ता विद्युत विभाग से पीड़ित है। हालांकि सत्यता तो जांच पड़ताल के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन


दरअसल ग्राम सिताहरी निवासी प्रेमा देवी पत्नी सुभाष चंद्र के नाम निजी विद्युत नलकूप का कनेक्शन है। लाइन चार्ट, एस्टीमेट, कनेक्शन संख्या-3701/17050 पीटीडब्ल्यू रसीद संख्या-ए-614794 मु03000/ है। कनेक्शन की पास बुक भी प्रेमा देवी के पास है। इसके बावजूद जेई प्रेमा देवी के नाम रिपोर्ट दर्ज कराना क्यों चाहता है? क्या प्रेमा देवी का कनेक्शन फर्जी है।
विज्ञापन


यदि कनेक्शन फर्जी है तो फर्जीवाड़ा करने वाला कौन है? और प्रेमा देवी का क्या दोष है? जेई के उत्पीड़न से तंग होकर प्रेमा देवी ने जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर थाने में दी है। एसडीओ राहुल रत्न का कहना है कि इस नाम का लेजर में कोई कनेक्शन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed