फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Trying to misbehave, the accused shot himself

दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी ने खुद को गोली मारी

Mon, 01 Jan 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 01 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Trying to misbehave, the accused shot himself
rape
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर को ग्राम प्रधान की पत्नी से गांव के ही युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। घटना के वक्त महिला के पति गोवर्धन परिक्रमा के लिए गए हुए थे और महिला घर पर अकेली थी, तभी आरोपी घर में घुस आया।
विज्ञापन


उसने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने युवक की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज औरमारपीट की। तमंचा तानकर धमकाने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह आरोपी को दबोचकर शोर-शराबा किया। महिला की चीख-पुकार और शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण घर की ओर भागे। तब तक आरोपी घर से निकलकर रजवाहे के पुल की तरफ भाग गया। पकड़े जाने से पहले ही आरोपी ने अपने हाथ में गोली मार ली, जिससे पुल पर काम कर रहे दुकानदारों में खलबली मच गई। युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन



घटना की जानकारी यूपी 100 की टीम को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस घायल अवस्था में आरोपी को कोतवाली लाई। वहीं पीड़िता ने हसायन कोतवाली और सलेमपुर चौकी पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। आरोपी ने प्रधान और उनके दो भाइयों पर गोली मारने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दे दी है। आरोपी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधान पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली पुलिस ने जब मौके पर घटना की छानबीन की तो पता चला कि प्रधान गोवर्धन की परिक्रमा देने के लिए गए हुए हैं। प्रधान आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed