{"_id":"57191e364f1c1b05048b4aa2","slug":"trial-bike-shed-valuable-stolen-by-thugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल के बहाने ठग ने चोरी की कीमती बाइक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रायल के बहाने ठग ने चोरी की कीमती बाइक
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सामान बेचने वाली वेबसाइट पर गांव भगवंतपुर निवासी एक युवक को अपनी कीमती बाइक की बिक्री की जानकारी देना भारी पड़ गया। एक शातिर ठग ने वेबसाइट से खरीदार का फोन नंबर लिया और उसे हतीसा पुल के नीचे बुला लिया। यहां बाइक का ट्रायल लेने के बहाने शातिर ठग बाइक लेकर फुर्र हो गया और युवक देखता रह गया। ठगी के शिकार युवक की शिकायत पर हाथरस गेट पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस से शिकायत में प्रमोद राना ने कहा है कि वह अपनी रॉयल इन्फील्ड बाइक को बेचना चाहते थे। टीवी पर एक वेबसाइट पर पुराने घरेलू सामान की बिक्री का विज्ञापन उनके दिमाग में था। उन्होंने अपनी बाइक के फोटो आदि खींचकर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। 21 मार्च को उन्हें एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसने वेबसाइट पर उनकी बाइक देखी है और वह उसे खरीदना चाहता है। अगले दिन भी इसी युवक ने अलग-अलग नंबरों से प्रमोद को फोन किया। 23 मार्च को युवक ने कहा कि वह हतीसा पुल के नीचे खड़ा है और बाइक देखना चाहता है। प्रमोद अपनी बाइक लेकर पुल के नीचे पहुंच गया। शातिर ठग ने बाइक का ट्रायल लेने की बात कही और फिर वह बाइक लेकर पुल के ऊपर चला गया। प्रमोद देर तक उसका इंतजार करते रहे। आरोपी शातिर नहीं लौटा। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर फोन मिलाया। इसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को लिखित शिकायत की। एसओ केपी सिंह का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर प्रमोद की बाइक ले गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।