फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tired Babu is hanged from illness

बीमारी से तंग बाबू ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 20 Aug 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 20 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tired Babu is hanged from illness
फांसी - फोटो : Amar Ujala
नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक प्रेमपाल ने विष्णुपुरी स्थित एक मकान में खुद को फांसी लगा ली। प्रेमपाल बीते कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। परिजनों के मुताबिक वह अपनी बीमारी से तंग आ चुके थे।  
विज्ञापन


53 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र मूलचंद्र मूल रूप से सादाबाद के मुरसान रोड स्थित प्रकाश नगर के रहने वाले थे और यहां विष्णुपुरी में किराए के मकान में रहा करते थे। रविवार सुबह उनका शव कमरे में परदे की रोड से बंधी रस्सी से लटका मिला। उनके बेटे अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि प्रेमपाल कई दिन से बीमार थे और अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान थे।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज घनेंद्र शर्मा का कहना है कि प्रेमपाल के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। उनकी फांसी लगाने के पीछे बीमारी और मानसिक तनाव को कारण बताया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मालूम हो कि प्रेमपाल का पत्नी पदमादेवी से उनका विवाद चल रहा था। पत्नी ने प्रेमपाल पर कई आरोप लगाते हुए परिवार न्यायालय में शिकायत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की शिकायत पर न्यायालय ने प्रेमपाल के वेतन से आठ हजार रुपये हर महीने पदमा देवी को दिए जाने के आदेश दिए थे। बीते ग्राम पंचायत चुनाव में मुरसान में प्रेमपाल की ड्यूटी लगाई गई थी। नशे में पाए जाने पर के आरोप में तत्कालीन डीएम ने उन्हें निलंबित कर दिया था। वह छह महीने पहले ही बहाल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed