फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered in case of assault after entering the house

Roorkee News: घर में घुसकर मारपीट करने में मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 06 Sep 2026 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of assault after entering the house
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी गांव में दो दिन पूर्व हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर सात नामजद समेत कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 3 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे की है। मन्नाखेड़ी निवासी सावन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके घर में जबरन घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज भी की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दीपक, अनिकेत, आकाश, नितिन, ममता, बालेंद्र, छोटन और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed