फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tight girl suffered cuts from tampering by train

छेड़छाड़ से तंग महिला पहुंची ट्रेन से कटने

Sun, 31 Jan 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। दरोगा पुत्र की छेड़छाड़ से तंग चंदपा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दलित महिला रविवार दोपहर को तालाब चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गई। मालगाड़ी को आते देख वह ट्रैक पर आ गई। यह नजारा देख लोगों की सांसे रुक गईं। ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने फुर्ती दिखाते हुए महिला को ट्रैक से खींचकर उसकी जान बचाई। महिला को हाथरस गेट थाने ले जाया गया, जहां शाम को उसे पति के सुपुर्द कर दिया गया। हाथरस गेट पुलिस ने महिला को थाना चंदपा में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने को कहा है। 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मोहल्ले में दरोगा का बेटा उसे तंग करता है। यह दरोगा दूसरे जिले में तैनात है। उसकी शादी को 15 साल हो चुके हैं और चार बच्चे भी हैं। दरोगा पुत्र अश्लील फब्तियां कसता है और महिला पर वैश्यावृत्ति करने का आरोप लगाकर उसे बदनाम करता है। वह महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। इस संबंध में जब महिला के पति ने विरोध जताया तो आरोपी हमलावर हो गया। युवक की दबंगई से परिजन डर गए और उन्होंने चुप्पी साध ली। रविवार को फिर युवक ने महिला से अश्लील बातें कहीं। इस बार उससे रहा नहीं गया और वह बिना परिवार वालों को बताए जान देने तालाब चौराहे की रेलवे क्रॉसिंग तक चली आई। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बचाने के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर मौजूद महिलाओं ने उसे समझाया। इस संबंध में थाना हाथरस गेट एसएसआई एमएस भाटी का कहना है कि छेड़छाड़ थाना चंदपा क्षेत्र में हुई है, इसलिए वहीं महिला को मुकदमा दर्ज कराना होगा। हाथरस गेट थाना पुलिस ने महिला को सुरक्षित उसके पति को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed