फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thieves stole gun and cash

लाइसेंसी बंदूक समेत लाखों का सामान चोरी

Sat, 26 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 26 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole gun and cash
चोर - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। शहर में चोरी की वारदातों की रोकथाम में पुलिस नाकाम होती दिख रही है। चोरों ने नगला अलगर्जी स्थित एक कॉलोनी में एक घर को निशाना बनाया। चोर इस घर से लाइसेंसी बंदूक समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। बंदूक चोरी होने की खबर से पुलिस अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। थानाध्यक्ष और हल्का इंचार्ज ने मौके का जायजा लिया है।
विज्ञापन


सोनू पाठक पुत्र चंद्रप्रकाश पाठक सासनी क्षेत्र के गांव ताल का नगला के मूल निवासी हैं। गांव में उनकी खेती भी है। चंद महीने पहले ही उन्होंने नगला अलगर्जी के पास एक कॉलोनी में अपना मकान बनवाया था। इस कॉलोनी में कोई और मकान नहीं है। सिक्योरिटी गार्ड और चारदीवारी न होने से यह कॉलोनी काफी असुरक्षित है।
विज्ञापन


किसान सोनू पाठक हर रोज अपने घर से सासनी स्थित गांव में खेतों पर काम करने जाता था और रात होने से पहले घर आ जाता था। शुक्रवार को वह परिवार के साथ गांव गया था। उसे रात होने से पहले लौटना था लेकिन किसी कारण वश वह नहीं लौट सका। चोर शायद इसी मौके की तलाश में थे। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमती कपड़े, साड़ियां, घर में बना देसी घी और बच्चों की गुल्लक तो उनके हाथ लगी ही, तीन हजार की नकदी और लाइसेंसी बंदूक भी चोरों को अलमारी में रखी मिली। सोनू जब शनिवार को अपने घर पहुंचे तब उन्हें चोरी का पता चला।


लाइसेंसी बंदूक चोरी होने का मामला सामने आया तो हल्का इंचार्ज, इंस्पेक्टर समेत थाने का ज्यादातर फोर्स मौके पर पहुंच गया और देर तक जांच-पड़ताल में जुटा रहा। इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी का कहना है कि चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही इस चोरी का खुलासा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed