फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thieves set targets for Tahsil campus

चोरों ने तहसील परिसर को बनाया निशाना

Thu, 12 Jul 2018 11:53 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 12 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Thieves set targets for Tahsil campus
आपूर्ति कार्यालय का चोरों द्वारा काटा गया कुंड़ा। दूसरे िचत्र में राज्य कर्मचारी कैंटीन में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : Amar Ujala
 सदर तहसील परिसर स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय और राज्य कर्मचारियों की कैंटीन को चोरों ने बुधवार रात अपना निशाना बनाया। चोर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के ताले चटकाकर वहां रखे दो लैपटॉप और कैंटीन से हजारों की कीमत का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

     
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र की सदर तहसील में बुधवार रात चोरों ने वहां स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालयों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने कार्यालय के ताले आरी से काट दिए और वहां रखे हजारों की कीमत के लैपटॉप चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने पूर्ति निरीक्षक के कार्यालय के साथ तहसील परिसर में ही स्थित राज्य कर्मचारियों की कैंटीन को भी अपना निशाना बनाया। 
विज्ञापन


चोर कैंटीन से लगभग 70 हजार रुपये की कीमत के साबुन, शैंपू, पेस्ट आदि सामान के साथ तीन हजार रुपये नकद भी चोरी कर ले गए। 
तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि तहसील परिसर में चोरी का मामला संज्ञान में आया है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed