फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thieves lined half a kilometer long power line

चोरों ने साढ़े पांच किलोमीटर लंबी बिजली लाइन उड़ाई

Sat, 24 Feb 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 24 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Thieves lined half a kilometer long power line
तार चोरी करने के दौरान टूटा पोल।  - फोटो : amar ujala
क्षेत्र केे गांव नगला महासुख में हो रहे विद्युतीकरण से पहले ही बदमाशों ने 23 खंभों की बिजली की लाइन का तार काट लिया। बदमाश गुरुवार रात को यहां से करीब साढ़े पांच किमी तार काटकर ले गए। ठेकेदार ने इस मामले में कोतवाली सहपऊ में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


विद्युत सब स्टेशन इसाैंदा से गांव दोहई होते हुए  नगला महासुख के बीच खिंच रही नई विद्युत लाइन के पोल से बदमाशों ने यह तार चोरी किया है, जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। तार कटने से पोलों को एक ओर झुकाव होने से कुछ पोल गिरकर टूट गए।
विज्ञापन


नई लाइन बिछाने का यह काम बरेली की एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। विद्युत सब स्टेशन से दोनों गांवों के लिए पोल खड़े किए जाने का काम पूरा हो चुका है। कंपनी के मजदूरों ने दोहई से नगला महासुख के मध्य पोलों पर तार खींच दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहई से इसाैंदा विद्युत सब स्टेशन के मध्य तार और खिंचने के बाद इस लाइन में करंट प्रवाहित होना था, लेकिन तार ख्ंिाचने का काम पूरा होने से पहले ही चोर 23 पोलों का लगभग साढ़े पांच किमी तार काटकर ले गए। कंपनी के ठेकेदार आशीष डेविड ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed