फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Theft of tires sent to prison drama

टायर चोरी का ड्रामा करने वाले को भेजा जेल

Sun, 20 Mar 2016 12:16 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद। ट्रक में लदे टायरों को बेचकर सादाबाद आकर टायर चोरी का नाटक करने वाले चालक को पुलिस ने धारा 406 आईपीसी के तहत जेल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चालक रिंकू पुत्र रामगोपाल बघेल निवासी डीगरा इगलास अलीगढ़ अपने ट्रक में चेन्नई से टायर लादकर रुद्रपुर जा रहा था। इस दौरान वह आगरा रोड पर सादाबाद के निकट एक ढाबे पर सुबह पांच बजे के करीब आकर रुका। जहां पहले तो वह शौच को गया। फिर आकर ढाबा स्वामी से मोबाइल मांगने लगा। जब ढाबा संचालक ने उससे मोबाइल मांगने का कारण पूछा तो वह ट्रक से टायर चोरी की बात करने लगा। इससे ढाबा संचालक ने कहा कि अभी तो तू आकर खड़ा हुआ है। तेरे टायर कहां से चोरी हो गए। इसके बाद इसने अपने मोबाइल से ही टायरों के स्वामी को फोन कर दिया। जब पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो मामला खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed