{"_id":"5a96f3134f1c1b8e238bb55a","slug":"the-zombies-of-the-young-man-hanging-out-of-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,सासनी/ हाथरस।
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
शैलेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव रुदायन के जंगलों में 20 वर्षीय युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस और यूपी 100 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
बुधवार की अल सुबह करीब चार इस युवक की लाश पेड़ से लटकी देखी गई। कुछ ही देर में मृतक की शिनाख्त हो गई। उसके परिजन भी मौके पर आ गए। यूपी 100 की टीम और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव को पेड़ से उतरवाया गया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता रमेशचंद्र द्रोही पुत्र मुकुंदीलाल निवासी ग्राम रुदायन द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनका 20 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र उर्फ बौला मंगलवार की शाम से घर से लापता था। काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली।
बुधवार की सुबह गांव के बाहर जंगल में शैलेंद्र का शव पापरी के पेड़ से लटका मिला। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। शिनाख्त होते ही मृतक के परिजन भी वहां आ गए। मौके पर करुण-क्रंदन शुरू हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना के बारे में छानबीन की गई।