{"_id":"59134fe54f1c1b1d68850a2a","slug":"the-youth-shot-himself-or-herself-sued","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Wed, 10 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
युवक द्वारा गोली मार कर आत्महत्या करने के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बेरोजगारी के चलते मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने खुद ही अपने घर में तमंचे से गोली मार ली। उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में मृतक के पिता हरीशंकर पाठक ने पुलिस को तहरीर और घटना में प्रयुक्त तमंचा सौंपा है।
पुलिस ने भी मामले की गंभीरता से छानबीन की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक यतेंद्र पाठक उर्फ रामू के पिता हरीशंकर पाठक निवासी अमरपुर घना हाल निवासी विष्णुपुरी गली नंबर पांच हाथरस ने कहा है कि वह विगत चार वर्ष से शहर के विष्णुपुरी गली नंबर पांच में महेश कुमार पुत्र भोजराज के मकान में परिवार के साथ किराए पर रह रहे हैं। बुधवार को वह गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गए थे। मकान स्वामी महेश कुमार की तबियत खराब होने के कारण आगरा दवा लेने गए थे।
घटना के समय मकान में उनका पुत्र यतेंद्र पाठक उर्फ रामू और उसके बडे़ बेटे की बहू और मकान मालिक की पुत्रियां थीं। इस दौरान उनका पुत्र यतेंद्र पाठक उर्फ रामू कहीं से तमंचा ले आया और उसने अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर गोली चला ली। यतेंद्र बीएससी करने के बाद आगरा में आईटीआई कर रहा था। वह कोई नौकरी नहीं मिलने के कारण लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
-----
-मृतक के पिता ने तहरीर में उसके मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही गई है, फिर भी सभी पहलुआें पर जांच की जा रही है। घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। जांच में जो भी बिंदु सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिवत रूप से कार्रवाई होगी।
-रजनेश तिवारी, कोतवाल हाथरस गेट