{"_id":"578529ae4f1c1bbc3813d5a9","slug":"the-young-man-was-shot-to-express-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार का इजहार करने गए युवक को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार का इजहार करने गए युवक को लगी गोली
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
बर्ड डे पार्टी में शामिल युवतियों से पूछताछ करते कोतवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर एक रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर को चली गोली एक युवक के सीने में लग गई। यह वारदात उस समय हुई, जब रेस्टोरेंट में एक बर्थ डे पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में कुछ लड़के-लड़कियां भी मौजूद थे। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को लहूलुहान हालत में बागला जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां से उसे चिंताजनक हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। व्यस्त इलाके में हुई एकाएक हुई इस वारदात से अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। गोली चलने के बाद रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य ग्राहक और स्टाफ भी बाहर की तरफ दौड़ लिया। पुलिस को मौके से एक तमंचा, टेडी बियर खिलौना और चप्पलें बरामद हुई हैं।
सदर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि आगरा रोड स्थित तड़का रेस्टोरेंट में कुछ युवक-युवतियां बर्थ डे पार्टी मना रहे थे। तभी एक युवक वहां पहुंचा और एक लड़की को टेडी बियर खिलौना थमाते हुए उससे प्यार का इजहार करने लगा। युवक के साथ उसके कुछ अन्य साथी भी वहां पहुंचे थे, लेकिन वह रेस्टोरेंट के बाहर ही खड़े रह गए। कोतवाल ने बताया कि युवती सिकंदराराऊ रोड पर एक कॉलोनी की निवासी है। वह एक महाविद्यालय में बीकॉम की छात्रा है। युवती का मंगलवार को जन्म दिन था। वह अपने दोस्तों के साथ आगरा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी करने पहुंची थी। यह सभी रेस्टोरेंट के पीछे खाली लॉन में बैठे थे और अपने ऑर्डर के व्यंजनों का इंतजार कर रहे थे। रेस्टोरेंट स्वामी ने पुलिस को बताया कि एक युवक जसवंत पुत्र जोगेंदर सिंह निवासी मधुगढ़ी अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गया। इस युवक ने आते ही युवती के हाथ में टेडी बियर थमा दिया। युवती ने इस टेडी को फेंक दिया। बताते हैं कि इस बीच वहां हुए शोर-शराबे के बीच गोली चली, जोकि जसवंत के सीने में लग गई। वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। साथ गए युवकों ने उसे उठाकर उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल पहुंचाया, उधर, रेस्टोरेंट स्वामी ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। गोली कैसे चली, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शहर कोतवाल मनोज शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में रेस्टोरेंट स्वामी के अलावा पार्टी करने आए युवक-युवतियों से भी पूछताछ की। अस्पताल के चिकित्सकों ने युवक की हालात गंभीर होने के कारण उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है युवक ने खुद को गोली मारी है, फिर भी मामले की तफ्तीश चल रही है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज शर्मा, सदर कोतवाली प्रभारी
पहले भी परेशान कर चुका था युवक
हाथरस। सदर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि पूछताछ में युवती ने हमें बताया है कि घायल युवक कॉलेज आते-जाते समय उसे परेशान करता था। इसके बारे में उसने अपने परिजनों को पहले ही अवगत कराया था, लेकिन परिजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। युवक की हरकतों को वह अब तक नजरअंदाज करती रही।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल
हाथरस। शहर के व्यस्ततम इलाके आगरा रोड पर हुए गोलीकांड ने रेस्टोरेंट की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि आखिर असलहे के साथ यह युवक रेस्टारेंट के अंदर कैसे दाखिल हो गया। पुलिस ने जब इसके सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी की तो बताया गया कि कुछ दिन पूर्व रेस्टोरेंट में आग लगने के कारण इसके सीसीटीवी कैमरे खराब हो चुके हैं। अभी तक इन्हें बदलवाया नहीं गया है। शहर के अन्य रेस्टोरेंट में भी सुरक्षा इंतजामों के कमोबेश यही हालात हैं। यहां संदिग्ध तत्वों की आवाजाही पर कोई रोकटोक नहीं है। रेस्टोरेंट मालिकों को तो सिर्फ अपनी कमाई से मतलब है, फिर चाहे दूसरे ग्राहकों की जान पर ही क्यों न बन आए।
पार्टी में नहीं थे युवक-युवतियों के परिजन
शहर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि बर्थ डे पार्टी के समय रेस्टोरेंट में इन युवक-युवतियों का कोई भी परिजन मौजूद नहीं था। हो सकता है कि परिजनों को इस पार्टी के बारे में कोई जानकारी भी नहीं हो। घटना के बाद पार्टी में शामिल युवक-युवतियों ने अपने परिजनों को फोन कर घटना के बारे में अवगत कराया है।
गोलीकांड के बाद मची अफरा-तफरी
हाथरस। शहर के आगरा रोड स्थित रेस्टोरेंट पर हुए गोलीकांड के बाद अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। रेस्टोरेंट में मौजूद दूसरे ग्राहक और वहां का स्टाफ भी बदहवासी में बाहर की तरफ दौड़ लिया। कुछ ही देर में पूरा रेस्टोरेंट खाली हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए ले जाने के बाद मालिकों ने रेस्टोरेंट का शटर गिरवा दिया, ताकि कोई भी बाहरी तत्व अंदर नहीं जा सके। पुलिस के जाने पर ही शटर खोला गया। थोड़ी ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
---
बदहवास और सहमे थे युवक-युवतियां
जो युवक-युवतियां कुछ देर पहले बर्थ डे पार्टी में एंज्वॉय कर रहे थे, गोलीकांड के बाद उनके चेहरे की रौनक फाख्ता हो गई। वह बदहवास और सहमे हुए नजर आए। हर कोई अपने परिजन को फोन लगाकर घटना की जानकारी दे रहा था और उन्हें मौके पर बुला रहा था। यहां तक कि पुलिस के सवालों के जवाब भी यह युवक-युवतियां ठीक से नहीं दे पा रहे थे। वह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर एकाएक यह सब कैसे हो गया।
गोलीकांड में एसपी का बयान
शुरुआती जांच में पता चला है कि घायल हुआ युवक कई दिन पहले से ही युवती को गिफ्ट देने का प्रयास कर रहा था। मंगलवार को उसे युवती की बर्थ डे पार्टी के बारे में जानकारी हुई तो वह रेस्टोरेंट में पहुंच गया और टेडी बियर देने का प्रयास किया। गोली चली कैसे और किसने चलाई, ये अभी जांच का विषय है। फिलहाल युवक का उपचार कराया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अजयपाल, एसपी हाथरस