{"_id":"5aa5784c4f1c1bbc758b4f54","slug":"the-uncle-and-nephew-kidnapped-a-teenager-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे ने किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा-भतीजे ने किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को अगवा कर बीती छह मार्च की रात को गांव के ही चाचा-भतीजे ने दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोरी शौच के लिए जा रही थी। डरी हुई किशोरी ने कई दिनों के बाद घरवालों को घटना की जानकारी दी। रविवार को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को शिकायत करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों की धमकी से डरी-सहमी किशोरी ने कई दिनों बाद परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
आरोपी सोनू और उसके चाचा चमन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- जगदीश चंद्र, कोतवाल हाथरस जंक्शन