{"_id":"5a96f2284f1c1b8e238bb557","slug":"the-truck-trumped-the-bike-in-hathras-the-death-of-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथरस में ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
विनोद का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
हाथरस जंक्शन में मंगलवार रात को दरियापुर-नगला केशो रोड पर ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवकों की मौत से परिवार में मातम है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला केशो के रहने वाले 30 वर्षीय विनोद पुत्र माधवराम मंगलवार रात करीब एक बजे झांसी निवासी पुष्पेंद्र (27) पुत्र ख्यालीराम के साथ दरियापुर से लौट रहे थे। तभी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हाथरस जंक्शन पुलिस विनोद और पुष्पेंद्र को जिला अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया और पुष्पेंद्र को अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुष्पेंद्र ने बुधवार सुबह अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विनोद के चचेरे भाई जितेंद्र ने बताया कि गांव का एक युवक पेशेवर ड्राइवर है। पुष्पेंद्र उसके साथ हेल्पर का काम करता था और इसी कारण उसकी विनोद से जान-पहचान थी। विनोद की शादी को नौ साल हो चुके हैं लेकिन कोई बच्चा नहीं है। वह चार भाईयों में सबसे छोटा था। हाथरस जंक्शन पुलिस ने विनोद के शव का पोस्टमार्टम कराया है, जबकि पुष्पेंद्र के शव का पोस्टमार्टम अलीगढ़ में कराया गया है। जंक्शन पुलिस ने पुष्पेंद्र के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विनोद के भाई रक्षपाल की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।