फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The transaction resulted in the killing of the youth debate

लेन-देन के विवाद में हुई युवक की हत्या

Sat, 29 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 29 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बीछिया में लेन-देन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत के मामले में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करा दिया गया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र ने पांच लोगों को नामजद करते हुए दर्ज कराई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। गांव में इस घटना के बाद तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन


हाथरस गेट के एसओ केपी सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र सौरभ उर्फ टैनी निवासी बीछिया ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पिता महावीर सिंह पुत्र भगवान सहाय निवासी बीछिया गांव के ही दिगंबर पुत्र हरचरन के यहां आलू की छंटाई का काम कर रहे थे। इस दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर इन लोगों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बात से उत्तेजित होकर दिगंबर सिंह और उसके पुत्र अर्जुन, राघवेंद्र एवं पवन व देवेंद्र उर्फ देवी पुत्रगण गुलाब सिंह निवासीगण बीछिया ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर काफी भीड़ लग गई। परिजन युवक को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन इससे पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल केपी सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम  कराया है। घटना में नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी  जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed