{"_id":"57a781574f1c1b356a2b9933","slug":"the-second-marriage-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए की दूसरी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए की दूसरी शादी
अमर उजाला, सिकंदराराऊ
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसायन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। ससुरालीजनों पर दबाव बनाने के लिए पत्नी का उत्पीड़न भी शुरू कर दिया। फिर भी बात न बनी तो पत्नी को घर से निकाल दिया और पति ने चोरी छिपे दूसरा विवाह रचा लिया।
पहली पत्नी को पति की यह करतूत पता चली तो उसने कोतवाली में पहुंचकर पति और ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह मामला खिटौली हसायन का है। यहां के निवासी रामप्रसाद की पुत्री रूबी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका विवाह सिकंदराराऊ के मोहल्ला दमदपुरा निवासी अजय सिंह के साथ वर्ष 2010 में हुआ था। शादी के बाद पति सहित ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपया तथा भैंस की मांग करने लगे।
अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराल में उसका मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। मायके वालों की स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी कर पाते। इससे गुस्साए पति सहित ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
रूबी का आरोप है कि उसका पति से तलाक नहीं हुआ है फिर भी उसके पति ने मई माह में चोरी छिपे दूसरी शादी कर ली। यह जानकारी होने पर उसने कोतवाली में पति सहित ससुरालीजन रामचरन, केला देवी, शशि, वासदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए एफआईआर महिला थाना हाथरस ट्रांसफर कर दी है।