फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The murder of the woman was done after the rape

दुष्कर्म के बाद की गई थी महिला की हत्या       

Thu, 05 Apr 2018 11:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 05 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
The murder of the woman was done after the rape
murder
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव की महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक साधु समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। भेद खुलने के डर से महिला से दुष्कर्म के बाद मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई थी। 21 मार्च की रात को महिला का शव मोहारी के खेतों में आरोपी साधु के आश्रम के पास मिला था। 
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद गुरुवार को महिला के गांव के प्रेमचंद्र उर्फ सेठी पुत्र बनी सिंह, केशव पुत्र राजपाल और अजय उर्फ चौटाला पुत्र कालीचरन को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा मोहारी के आश्रम में रहने वाले साधु कृष्णानंद पुत्र दुर्गाप्रसाद मूल निवासी गांव नेहचानी, कागारौल, आगरा को भी गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल हाथरस जंक्शन जगदीश चंद्र ने बताया कि 21 मार्च को महिला दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से निकलकर मोहारी के खेतों की ओर गई थीं।
विज्ञापन


आरोपी प्रेमचंद्र उर्फ सेठी ने महिला को जाते हुए देख लिया था। वह अजय और केशव के साथ मीना के पीछे-पीछे खेतों पर पहुंच गया और मौका देखकर उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक सेठी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आश्रम का आरोपी साधु कृष्णानंद भी मौके पर आ गया। कृष्णानंद, अजय और केशव भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने पर आमादा हो गए। दुष्कर्म की कोशिश में असफल रहने पर बाकी आरोपियों को लगा कि पीड़िता घर लौटकर गांव के लोगों को उनकी करतूत के बारे में बता देगी और पुलिस से शिकायत कर देगी। सबसे ज्यादा डर साधु कृष्णानंद को सता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम और आसपास के लोग उसका बेहद सम्मान करते थे। साधु को लगा कि अगर उसकी कलई खुली तो वह कहीं का नहीं रहेगा। इसलिए उसने सेठी को महिला की हत्या करने के लिए उकसाया। सेठी ने महिला की मुंह दबाकर हत्या कर दी। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस को पहले से ही किसी अनहोनी का शक था। पोस्टमार्टम में मुंह दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। वहीं महिला की स्लाइड में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed