{"_id":"57015b9a4f1c1b411ec8140f","slug":"the-iron-rods-attacked-the-laws-bled","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने लोहे की रॉड से किया हमला, लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों ने लोहे की रॉड से किया हमला, लहूलुहान
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शादी के सात साल बाद भी एक विवाहिता को उसके पति, ससुर और देवरों ने दहेज के लिए लोहे की रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट से बुरी तरह घायल युवती जब सदर कोतवाली पहुंची तो उसका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया और आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस टीम को भेजा गया।
महिला ने बताया कि वह सादाबाद की रहने वाली है। उसकी हाथरस में ससुराल है। पति, ससुर का कबाड़े का काम है। दहेज में मिली कार की रकम ससुराल वाले पचा चुके हैं और युवती के जेवर भी ननदों की शादी में दिए जा चुके हैं। पति अलग काम करने के लिए उस पर मायके से लाखों की रकम मंगाने का दबाव बनाता रहता है। इसका विरोध करने पर रविवार को सभी ने एक राय होकर लोहे की रॉड से युवती पर हमला बोल दिया। इससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। शिकायत मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।