फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The girl in the assault on waging Shpu firing

लड़की छेड़ने पर सहपऊ में मारपीट, फायरिंग

Fri, 05 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

सहपऊ/हाथरस। कस्बा में कुआं पूजन के दौरान गुरुवार की देर शाम को कुछ युवकों ने लड़की से छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद वहां दो पक्षों में जमकर गाली-गलौज और मारपीट हो गई। इस दौरान वहां फायरिंग भी की गई, जिससे भगदड़ मच गई। घेराबंदी होते देख तीनों आरोपी युवक बाइक लेकर वहां से भागे, लेकिन कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक फिसल गई। वह बाइक छोड़कर ही भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। मामले में कस्बे के ही तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

इनमें से एक युवक के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कस्बे के एक परिवार में बच्चे के नामकरण का कार्यक्रम था। गुरुवार की शाम को परिवार की महिलाएं कुआं पूजन के लिए जा रही थीं। तभी कुछ शरारती तत्वों ने वहां एक लड़की से छेड़छाड़ कर दी। साथ चल रही महिलाओं ने इसका विरोध किया। उनके परिवार के और लोग भी वहां आ गए। आरोपी युवकों से उनकी गाली-गलौज शुरू हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस मामले में कस्बे के मोहल्ला बनियाना निवासी अरुण कुमार वार्ष्णेय पुत्र रामशरण वार्ष्णेय ने कस्बे के ही हरीश वार्ष्णेय, अक्षय वर्मा और रवि वार्ष्णेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली सहपऊ के प्रभारी उदयवीर सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed