फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The father-in-law charged with rape

ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Fri, 27 Apr 2018 12:07 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हसायन/ हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हसायन/ हाथरस। Updated Fri, 27 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
The father-in-law charged with rape
बलात्कार की घटनाएं
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव की एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।  विवाहिता का कहना कि पति, सास, ससुर, देवर व ननद ने 23 अप्रैल की सुबह एकराय होकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। सास और देवर ने उसका गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन

विवाहिता के पिता की तरफ से कोतवाली हसायन में दी गई तहरीर में कहा गया है कि गला दबाते ही उनकी बेटी गिर गई और उसके मुंह से चीख निकल गई। चीख सुनकर मोहल्ले के अन्य लोगों ने वहां आकर उसे बचाया। विवाहिता ने इसकी सूचना अपने पिता को दी। पिता अपने बेटे व मोहल्ले के अन्य लोगों को लेकर बेटी के ससुराल पहुंचे तो वहां बेटी ने उन्हें न केवल मारपीट की बात बताई, बल्कि यह भी बताया कि उसके ससुर कई महीनों से उसके साथ धमकी देकर उसकी इच्छा के विपरीत बुरा काम कर रहे हैं। पिता का आरोप है कि इन बातों को सुनकर जब उसने इन लोगों से कहासुनी की तो यह लोग उस पर हमलावर हो गए और धमकी दी कि उनसे जो किया जाए कर लें। पिता ने पुलिस से इस मामले की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है। आरोप है कि ससुराली एक बाइक और 50 हजार रुपये नकद की मांग करते हुए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। बेटी के बताने पर पिता ने पिछले साल 16 अगस्त को कोतवाली हसायन में रिपोर्ट दर्ज कराई, ससुरालीजन समझौता कर बेटी को विदा करा ले गए। कुछ दिन तो सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन ससुरालीजन फिर पुरानी आदतों पर उतर आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed