फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The death of the young man by the use of pesticides

कीटनाशक के सेवन से युवक की मौत

Wed, 04 Oct 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)।  Updated Wed, 04 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man by the use of pesticides
pesticides
कोतवाली क्षेत्र के गांव गुतहरा में एक युवक ने घर में रखी कीड़े मारने की दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने ससुरालियों पर उसके पति को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। इधर, मृतक के बड़े भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर युवक द्वारा कीटनाशक पीकर खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन


गांव गुतहरा के मौजा नगला ब्राह्म्मण निवासी पूरन पुत्र आशाराम गौतम ने कोतवाली सहपऊ में तहरीर दी है, जिसमें कहा गया है कि उनके बीच के भाई ने घर पर रखी खेतों में कीड़े मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। दवा पीने के बाद उसे उल्टी-दस्त शुरू हो गए। पता चलने पर उसे आगरा ले जाया गया।
विज्ञापन


आगरा में डॉक्टरों ने उसे दिल्ली ले जाने की सलाह दी। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर लगभग डेढ़ साल से मायके रह रही मृतक की पत्नी सुधा पुत्री उत्तम गौतम को जब युवक की मौत की सूचना मिली, तो वह भी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। सुधा के एक पुत्र भी है। उसका न्यायालय में पति एवं उसके परिजनों से मारपीट एवं दहेज का मुकदमा भी चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने जेठ, देवर और उनकी पत्नियों पर उसके पति को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कोतवाली में इलाका इंचार्ज ने पहले तो उनकी तहरीर लेने से इंकार कर दिया। बाद में हाथरस मीटिंग में से आए कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने उनकी तहरीर लेकर उनसे उसकी जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed